सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने कहा say no to bollywood, बोलीं- भाई वापस चाहिए - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 12 March 2021

सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने कहा say no to bollywood, बोलीं- भाई वापस चाहिए

पिछले साल 14 जून को बॉलिवुड ऐक्‍टर हो गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस, दोस्‍त और परिवार के लोग काफी दुखी हो गए। सुशांत की मौत को लेकर लोग अब भी सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हाल ही में दिवंगत ऐक्‍टर के फैंस ने ट्विटर पर say no to Bollywood ट्रेंड शुरू किया और इसमें उनकी बहन प्रियंका सिंह ने भी इसे जॉइन किया। सुशांत की अचानक मौत ने सोशल मीडिया पर नेपोटिजम की बहस छेड़ रखी है और फैंस करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और दूसरे सिलेब्‍स पर इसका आरोप लगा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती को किया गया था गिरफ्तार सुशांत की गर्लफ्रेंड और ऐक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी उनकी मौत के लिए कई लोगों ने आरोपी माना। बता दें, एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया था। वह कई दिनों तक जेल में रहीं। हालांकि, बाद में रिया को रिहा कर दिया गया। प्रियंका ने क्‍या लिखा? इस बीच सुशांत की बहन प्रियंका ट्विटर हैंडल पर फैंस के सपॉर्ट में आ गई हैं। वह अपने भाई को कितना मानती थीं, इसका अंदाजा उनके ट्वीट से लगाया जा सकता है। उन्‍होंने लिखा, 'बॉलिवुड को ना कहें... मैं अपना भाई वापस चाहती हूं।' प्रियंका ने शेयर की थी तस्‍वीर हाल ही में प्रियंका ने सुशांत की और को-स्‍टार्स की फिल्‍म 'सोनचिड़िया' के सेट से एक तस्‍वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्‍होंने पुरानी यादों को फैंस के साथ शेयर किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38BbQdZ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages