हनी सिंह ने 20 साल डेटिंग के बाद लिए थे सात फेरे, अब पत्नी ने शादी के 10 साल बाद किया घरेलू हिंसा का केस - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 3 August 2021

हनी सिंह ने 20 साल डेटिंग के बाद लिए थे सात फेरे, अब पत्नी ने शादी के 10 साल बाद किया घरेलू हिंसा का केस

अपने रैप और गानों से लोगों के दिल पर राज करने वाले सिंगर (Honey Singh) पर मुसीबत के काले बादल घिरे हुए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी (Shalini Talwar) ने उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिह उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लव मैरिज की थी। आइए हम आपको इन दोनों की प्रेम कहानी ( And Love Story) के बारे में बताते हैं। यो यो हनी सिंह के नाम पॉप्युलर ह्दयेश सिंह के रैप और गानों के करोड़ों लोग दीवाने रहते हैं। पंजाब के रहने वाले हनी सिंह को बचपन से ही म्यूजिक से लगाव था और उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें म्यूजिक में ही अपना करियर बनाना है। उनके सिंगिंग टैलेंट के अलावा उनकी अदाएं भी लोगों को खूब पसंद आती हैं। हनी सिंह ने अपनी स्कूल टाइम गर्लफ्रेड शालिनी तलवार से शादी की थी। दोनों शादी करने से पहले एक-दूसरे को 20 साल तक डेट किया था। दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों को पहली बार में एक-दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों एक-दूसरे से मिलने का मौका कभी नहीं छोड़ते थे। हालांकि, हनी सिंह और शालिनी तलवार के अफेयर के बार में कोई नहीं जानता था। जबकि, दोनों पूरे स्कूल टाइम एक-दूसरे को डेट करते रहे। हनी सिंह अपनी पढ़ाई के लिए यूके गए। उन्होंने कई तरह की म्यूजिक टेक्निक को डेवलप किया। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली वापस आए और यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर हो गए। हनी सिंह जब पढ़ाई के लिए यूके गए थे तब उन्होंने और शालिनी तलवार ने अपने रिलेशनशिप को बरकरार रखा। जब भी हनी इंडिया आते थे तो शालिनी से मिलते थे। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने सिख रीति-रिवाज से 23 जनवरी, 2011 में शादी कर ली। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 2014 में हनी सिंह के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। गौरतलब है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट में याचिका देकर सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब देने के लिए कहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ltuWKA
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages