Bachpan Ka Pyar Song: सहदेव और बादशाह के गाने ने मचाया धमाल, 2 घंटे में 5 लाख व्‍यूज - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday 11 August 2021

Bachpan Ka Pyar Song: सहदेव और बादशाह के गाने ने मचाया धमाल, 2 घंटे में 5 लाख व्‍यूज

'' () गाने से सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले () का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) के गाने को रैपर ने नए अंदाज में बनाया है। इस म्यूजिक वीडियो में रैपर बादशाह के अलावा सिंगर आस्था गिल और रिको भी नजर आ रहे हैं। गाने का टाइटल 'बचपन का प्यार' ही रखा गया है। सहदेव का म्यूजिक वीडियो काफी मजेदार है, इसमें बचपन के प्यार से लेकर बड़े होने तक की पूरी लव स्टोरी को दिखाया गया है। 'बचपन का प्यार' गाना रिलीज 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाने में सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) रैपर बादशाह () के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुए हैं और गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इसी का नतीजा है कि यह गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं। बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सहदेव का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सहदेव अपना पहला म्यूजिक वीडियो को फोन पर देखते नजर आ रहे हैं। बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। बादशाह ने लिखा, सहदेव जब मुझसे मिलने गांव से मुंबई आए तो वह मेरे लिए एक गिफ्ट लेकर आए। सहदेव का दिया हुआ गिफ्ट मेरे सबसे कीमती चिजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। विश्वास है कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए। 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) फेम सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं। सहदेव के गाने पर कई रील बन चुके हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। बादशाह की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी गाने से काफी मशहूर हो गए है। हाल ही में उनका और जैकलीन का पानी-पानी सॉन्ग रिलीज हुआ जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fUVUHo
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages