Bade Acche Lagte Hain 2 Promo: राम और प्रिया बने नकुल मेहता-दिशा परमार, ऐसी होगी कहानी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday 12 August 2021

Bade Acche Lagte Hain 2 Promo: राम और प्रिया बने नकुल मेहता-दिशा परमार, ऐसी होगी कहानी

आखिरकार जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। एकता कपूर (Ekta Kapoorने अपने पॉप्युलर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte Hain 2) के दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसी साथ की राम और प्रिया () की पॉप्युलर जोड़ी की भी वापसी हो गई है। पहले सीजन में राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की मशहूर जोड़ी नजर आई थी। ये दोनों रियल लाइफ में आज भी राम और प्रिया के नाम से हैं। अब उनके ये किरदार दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) निभा रहे हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में जहां नकुल मेहता 'राम' बने हैं तो वहीं दिशा परमार 'प्रिया'। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी राम और प्रिया जिंदगी के उस दोराहे पर खड़े हैं, जहां 30 की उम्र में वह अकेलेपन की जिंदगी जी रहे हैं। उन्हें अपने लिए एक सच्चे हमसफर की तलाश है। लेकिन उम्र के जिस पड़ाव पर वो हैं, क्या उन्हें ऐसा हमसफर मिल पाएगा, जो हर मुश्किल और सुख-दुख में साथ दे? शो की कहानी इसी के इर्द-गिर्द होगी। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के प्रोमो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम ( Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, 'मिलिए राम और प्रिया से।' पढ़ें: प्रोमो की शुरुआत एक पार्टी से होती है, जहां राम और प्रिया एक-दूसरे से मिलते हैं। दोनों एक-दूसरे पूछते हैं कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं। इसी सवाल-जवाब के सिलसिले में प्रिया को एक ऐसी बात पता चलती है जो उसके और राम के बीच कॉमन है। प्रोमो को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब फैन्स इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के जरिए दिशा परमार और नकुल मेहता की जोड़ी करीब 8 साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' (Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyaara Pyaara) टीवी शो में साथ नजर आए थे। उस शो में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UcqzIz
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages