पति अंगद बेदी और बेटी मेहर संग नेहा धूपिया की फैमिली लंच डेट, बेबी बंप में देखें ऐक्ट्रेस की तस्वीरें - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 7 August 2021

पति अंगद बेदी और बेटी मेहर संग नेहा धूपिया की फैमिली लंच डेट, बेबी बंप में देखें ऐक्ट्रेस की तस्वीरें

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () जल्द ही एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वह इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी और परिवार के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी मेहर (Mehr) के साथ मुंबई में स्पॉट हुई हैं। नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर फैमिली लंच डेट पर गए थे। इस दौरान रेस्ट्रॉन्ट के बाहर पपाराजियों ने अपने कैमरे में पूरी फैमिली को कैद किया। अंगद बेदी ने बेटी मेहर को अपनी गोद में ले रखा था। वहीं, नेहा धूपिया ने बेटी के जूतों को हाथ पकड़ रखा था। नेहा धूपिया ने बीती 19 जुलाई को अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। तस्वीर में नेहा धूपिया का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लिखा, 'हमें इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए...सबसे बढ़िया जो हम सोच सकते थे वह था... थैंक्यू गॉड'। अंगद बेदी ने बताया था कि वह चाहते हैं कि उनके पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी उनके दूसरे बच्चे का नाम रखें। उनके पिता बिशन सिंह बेदी ने ही बेटी मेहर के नाम की प्रेरणा दी थी। पिता ने मेहर के समय में भी बड़ा रोल निभाया था। वह फोन रखते समय बोलते हैं मेहर करें और नेहा धूपिया को यह नाम पसंद आया। नेहा धूपिया ने कहा कि उनके पिता इस नाम को इतना कहते कि तो यही नाम रख देना चाहिए। अब देखते हैं कि इस बार क्या नाम रखा जाएगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jqY1Uc
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages