सामने आईं ऐश्वर्या राय की एक और हमशक्ल, आशिता सिंह के वीडियोज इंस्टा पर मचा रहे धमाल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 3 August 2021

सामने आईं ऐश्वर्या राय की एक और हमशक्ल, आशिता सिंह के वीडियोज इंस्टा पर मचा रहे धमाल

में बहुत से ऐक्टर्स के हैं और वे स्टार्स की मिमिक्री करके अपनी पहचान भी बना चुके हैं। सोशल मीडिया के दौर में ऐक्टर्स के और ज्यादा हमशक्ल सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वे काफी जल्दी लोगों की नजरों में आकर पॉप्युलर भी हो रहे हैं। बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस में से एक (Aishwarya Rai) की भी कई हमशक्ल हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके जैसी दिखने वाली एक और हमशक्ल () सामने आई हैं। ऐश्वर्या जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम () है। आशिता सिंह के लुक्स ऐश्वर्या राय से काफी मिलते जुलते हैं और इसीलिए लोगों की नजर भी उन पर चली गई है। आशिता अक्सर अपने वीडियोज और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इनमें वह ज्यादातर फिल्मों के पॉप्युलर गानों और डायलॉग्स पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं। देखें, आशिता का ऐसा ही एक वीडियो: इसके अलावा आशिता अक्सर सलमान खान के जैसे दिखने वाले विक्रम सिंह राजपूत के साथ भी रील्स वीडियोज बनाती हैं। हाल में उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने 'आजा शाम होने आई' पर एक रील्स वीडियो बनाया था। इस वीडियो को सलमान खान और ऐश्वर्या राय के फैन्स ने खूब पसंद किया है। देखें, यह वीडियो: इससे पहले यूएस की रहने वाली पाकिस्तानी लड़की आमना इमरान, मानसी नायक, माहलाघा झावेरी और अमूज अमृता जैसी लड़कियां भी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने के नाते पॉप्युलर हो चुकी हैं। आशिता भी धीरे-धीरे पॉप्युलर होती जा रही हैं और यह खबर लिखे जाने तक उनके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वैसे बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जबकि किसी ऐक्टर का हमशक्ल सामने आया हो। इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, कटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, दिव्या भारती, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के बहुत से हमशक्ल सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ja8SBC
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages