Olympics 2020: हॉकी में 41 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday 4 August 2021

Olympics 2020: हॉकी में 41 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, शाहरुख समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

'टोक्यो ओलंपिक 2020' (Tokyo Olympic 2020) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इंडियन हॉकी टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। पूरा देश इस खुशी के मौके पर झूम रहा है, क्योंकि 41 साल के लंबे इंतजार के बाद देश ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल की है। इस खास मौके पर बॉलिवुड सिलेब्स बधाई संदेश दे रहे हैं। शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीत की खुशी में अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,'बहुत खूब!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढे़र सारी बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है। क्या रोमांचक मैच है।' तापसी पन्नू ने इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। तापसी ने लिखा,'और यह एक कांस्य है।' अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा,' भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढ़ेर सारी बधाई। 41 साल बाद ओलंपिक में पदक। क्या मैच था, गजब की वापसी।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rWsugw
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages