Photos: सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बलूनी से करने जा रही हैं शादी, तैयारियां शुरू - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 13 August 2021

Photos: सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बलूनी से करने जा रही हैं शादी, तैयारियां शुरू

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर () की बहन और मशहूर फैशन डिजाइनर रिया कपूर () अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करण और रिया एक दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे हैं। अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर रिया की शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है। हालांकि, रिया की शादी को लेकर परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया और करण की शादी की ही तैयारियां चल रही है। शादी का पूरा फंक्शन 2 से 3 दिनों तक का हो सकता है। अनिल कपूर के घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर अनिल कपूर के घर की कई तस्वीरें और और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रिया की शादी की तैयरियां पूरे जोरों पर है। सोनम एक साल से अधिक समय तक लंदन में रहने के बाद पिछले महीने मुंबई लौटी हैं। रिया और करण की शादी में कुछ ही लोग होंगे शामिल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रिया और करण की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। इस शादी में केवल फैमिली मेंबर और कपल के करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शुक्रवार की देर रात, करण को रिया के घर के बाहर स्पॉट किया गया। करण को घर से बाहर निकलते और अपनी लग्जरी कार में घुसते देखा गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया बॉलिवुड की मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर हैं, वहीं करण एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं, करण कई एड फिल्म्स भी बना चुके हैं। रिया की फिल्म 'आयशा' में करण उनके सहायक के रूप में थे। रिया ने 2010 की फिल्म 'आयशा', 2014 की फिल्म 'खूबसूरत' और 2018 की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को प्रोड्यूस किया है। एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने खुलासा किया था कि अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक फीमेल प्रोड्यूसर होने के कारण किन- किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iLqqFn
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages