BB OTT: शमिता शेट्टी ने राकेश के लिए किया फीलिंग्स का इजहार, पर इस कारण लग रहा डर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 September 2021

BB OTT: शमिता शेट्टी ने राकेश के लिए किया फीलिंग्स का इजहार, पर इस कारण लग रहा डर

'बिग बॉस ओटीटी' () में अगर किसी कनेक्शन की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है तो वह हैं राकेश बापट ()और शमिता शेट्टी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। राकेश बापट को देखकर तो ऐसा लगता है कि वह शमिता शेट्टी () के प्यार में डूब चुके हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। राकेश बापट जिस तरह शमिता का ख्याल रखते हैं और उन्हें पैंपर करते हैं, उसने सिर्फ फैन्स ही नहीं शमिता का भी दिल जीत लिया है। तभी तो शमिता ने अब राकेश बापट के लिए (Shamita confesses feelings for Raqesh) अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया है। शमिता राकेश को पसंद करती हैं, लेकिन एक चीज है जो उन्हें कमिटमेंट करने से रोक रही है और इसे लेकर वह बहुत डिस्टर्ब हैं। शमिता शेट्टी, हाल ही इस बारे में नेहा भसीन () के साथ बात करती दिखीं। वूट ने इनकी बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पढ़ें: इस वीडियो में नेहा भसीन, शमिता शेट्टी से जब पूछती हैं कि क्या वह और राकेश एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो ऐक्ट्रेस कहती हैं, 'हम एक-दूसरे को वाकई पसंद करते हैं। वह बहुत ही लवली हैं, लेकिन वो मुझे कभी-कभी बहुत कन्फ्यूज लगते हैं। यह मेरे लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग है क्योंकि मैं बिल्कुल भी कन्फ्यूज नहीं हूं। मेरे दिमाग में जब मैं कोई चीज ठान लेती हूं तो मैं उस पर कायम रहती हूं।' पढ़ें: शमिता शेट्टी इसी कारण राकेश बापट के करीब जाने से डर रही हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले वक्त में शमिता शेट्टी, राकेश बापट के साथ अपने कनेक्शन को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहेंगी या फिर इनका कनेक्शन सिर्फ गेम तक ही सीमित रहेगा। वैसे राकेश तो शमिता के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। पिछले दिनों जब एक एपिसोड में राकेश बापट ने शमिता से पूछा था कि क्या कभी उनके बीच में कुछ हो सकता है? इसके जवाब में शमिता ने कहा था कि वह शो से बाहर जाकर इस बारे में देखेंगी। पढ़ें:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BKn1gB
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages