अक्षय कुमार की पहली को-स्टार शांति प्रिया डिजिटल पर करने जा रही हैं डेब्यू - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 September 2021

अक्षय कुमार की पहली को-स्टार शांति प्रिया डिजिटल पर करने जा रही हैं डेब्यू

स्टार () की पहली फिल्म '' () साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट ऐक्ट्रेस () नजर आई थीं। शांति प्रिया ने साउथ की फिल्मों में खूब काम किया है। हालांकि हिंदी फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। अब शांति डिजिटल प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह जल्द ही एक में दिखाई देंगी। शांति प्रिया 6 साल बाद ऐक्टिंग में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही 'द धारावी बैंक' नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस सीरीज के बारे में ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं। शांति प्रिया के एक नजदीकी सूत्र ने इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने वेब सीरीज के बारे में ज्यादा डीटेल्स देने से मना कर दिया। शांति प्रिया इससे पहले 3 बार फिल्मों से ब्रेक लेकर दोबारा ऐक्टिंग में वापसी कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियलों में भी काम किया है। शांति प्रिया टीवी सीरियल 'माता की चौकी' और 'द्वारकाधीश' में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल शांति प्रिया तब अचानक चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने कहा था कि बॉलिवुड में उन्हें रंगभेदी व्यवहार का सामना करना पड़ा था। शांति ने कहा था कि इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड को छोड़ने का मन भी बना लिया था। पिछले साल शांति के 'बिग बॉस' में आने की भी चर्चा थी। देखते हैं कि वह इस साल इस रिऐलिटी शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38MxThH
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages