अर्जुन कपूर के हेयरस्टाइल पर मलाइका अरोड़ा हार बैठीं दिल, वीडियो शेयर कर दिखाया मूड - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 September 2021

अर्जुन कपूर के हेयरस्टाइल पर मलाइका अरोड़ा हार बैठीं दिल, वीडियो शेयर कर दिखाया मूड

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के हेयर स्टाइल पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिदा नजर आ रही हैं। मलाइका (Malaika Arora) ने इस प्यार वाले मूड का इजहार खुद किया है। मलाइका ने अर्जुन कपूर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपना नया हेयरस्टाइल दिखाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान अर्जुन सोशल मीडिया पर भी कुछ ज्यादा ऐक्टिव नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और साथ ही कुछ वीडियोज़ शे.र किए हैं। इन वीडियोज़ में अर्जुन अपनी हेयरस्टाइल का जलवा दिखा रहे हैं और लिखा है, ' A good hair day = Excellent mood.' मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के इसी मूड की झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन अपने गुड हेयर डे वाले मूड को इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इस वीडियो के साथ मूड लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है। मलाइका और अर्जुन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेड करते नजर आते हैं। कई बार वे एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार खुलकर सोशल मीडिया पर भी किया करते हैं। बता दें कि साल 2019 में मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ऑफिशल किया था। इसके बाद से दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी खूब नजर आई हैं। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों रोमांटिक वकेशंस के साथ-साथ अक्सर डिनर और पार्टियों में भी साथ नजर आया करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका जहां अपने नए टीवी शो 'एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द इयर' में व्यस्त चल रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर के पास 'भूत पुलिस' के अलावा 'एक विलन 2' भी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jKjGbm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages