आराध्या के 10वें बर्थडे पर पापा अभिषेक बच्चन ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 November 2021

आराध्या के 10वें बर्थडे पर पापा अभिषेक बच्चन ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीर

और इस समय अपनी बेटी आराध्या के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। 16 नवंबर 2021 को आराध्या 10 साल की हो गई हैं और उन्होंने अपने पैरंट्स के साथ मालदीव में ही बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अभिषेक बच्चन ने इस मौके पर अपनी प्यारी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने आराध्या के 10वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आराध्या पिंक कलर की फ्रिल ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'हैपी बर्थडे प्रिंसेस। जैसा कि तुम्हारी मां कहती हैं, 'दुनिया को एक बेहतर जगह बनाओ।' हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं और भगवान का आशीर्वाद तुम पर हमेशा रहे।' इससे पहले अभिषेक बच्चन के नजदीकी दोस्त सिकंदर खेर ने भी आराध्या को बर्थडे पर विश किया है। सिकंदर ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी राजकुमारी को शुभकामनाएं...मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...हमेशा स्वस्थ रहो और अपने साथ के लोगों के साथ खुश रहो...भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे... तुम्हारा सिकू चाचू।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन अब आने वाली फिल्मों 'बॉब विस्वास' और 'दसवी' में नजर आने वाले हैं। अब उन्होंने कूकी गुलाटी की आने वाली एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। ऐश्वर्या की बात करें तो उन्होंने हाल में ही मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्निय सेल्वन' की शूटिंग पूरी कर ली है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kFlWk8
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages