विक्की कौशल ने सुनाया किस्सा, 10x10 के घर में बीता है बचपन, जहां न अलग से किचन था और न ही बाथरूम - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

विक्की कौशल ने सुनाया किस्सा, 10x10 के घर में बीता है बचपन, जहां न अलग से किचन था और न ही बाथरूम

विक्की कौशल () ने अपने बचपन का वह किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में शायद कइयों को पता नहीं हो। विक्की ने बताया है कि कैसे उनका बचपन 10 बाय 10 के कमरे में बीता है। विक्की कौशल ने अपना यह किस्सा बेयर ग्रिल्स के शो पर शेयर किया है। विक्की ने इस शो पर बताया है कि उनका बचपन एक ऐसे घर में बीता है जहां कोई अलग से किचन और बाथरूम नहीं था। बेयर ग्रिल्स के इस शो का प्रीमियर शुक्रवार को हो रहा है। इस शो पर विक्की ने कहा है, 'मैं उस घर में पला हूं जो इस जगह से प्रैक्टिकली थोड़ा ही बड़ा था जो हमने बनाई है। एक 10 बाय 10 का घर जहां कोई अलग से किचन और बाथरूम नहीं था। यह वो जगह है जहां मेरा जन्म हुआ और जहां से मेरी फमिली की जर्नी शुरू हुई। हमने अपनी फैमिली के आगे बढ़ते हुए हर कदम को देखा है और मुझे लगता है कि यह आपको आपके सफर में काफी मजबूत बनाता है।' आज विक्की कौशल ने अपने दम पर बॉलिवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विक्की की 'उरी' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों को फैन्स से भरपूर प्यार मिला है। विक्की कौशल इन दिनों कटरीना कैफ के साथ अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे दिसम्बर में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया है। खबर यह भी है कि कटरीना और विक्की की दिवाली के मौके पर कबीर खान के घर सगाई हो चुकी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30iBl2F
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages