'बिग बॉस 15' () का लेटेस्ट एपिसोड शमिता शेट्टी () के लिए एक दुखभरी खबर लेकर आया। दरअसल शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट (Raqesh Bapat) कुछ दिन पहले हेल्थ इशूज के कारण बिग बॉस के घर से बाहर गए थे। शमिता को लग रहा था कि राकेश इलाज के बाद शो में वापस आ जाएंगे। लेकिन जब सलमान ने बताया कि राकेश बापट ने शो छोड़ दिया है तो उन्हें जोर का झटका लगा। राकेश के इस फैसले से शमिता दुखी हो गईं। सलमान ने जब घरवालों से कहा कि इस हफ्ते चूंकि दो लोग बाहर जा चुके हैं तो इसलिए इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। यह सुनकर शमिता को शॉक लगता है और वह सलमान से पूछती हैं कि 2 कैसे? तब सलमान बताते हैं कि राकेश बापट ने शो छोड़ दिया है। यह सुनकर शमिता के होश ही उड़ जाते हैं। सलमान ने की समझाने की कोशिश सलमान हालांकि यह भी बताते हैं कि राकेश बापट हेल्थ इशूज के कारण बाहर गए थे। अभी वह एकदम ठीक हैं। पर आराम करना चाहते हैं तो इसलिए उन्होंने शो में वापस नहीं आने का फैसला किया है। सलमान, शमिता से कहते हैं कि वह स्ट्रॉन्ग रहें। वह कहते हैं कि शमिता अकेले भी गेम खेल सकती हैं और इसलिए गेम पर ध्यान दें। शमिता बोलीं- थोड़ा मुश्किल होता है और वो भाग जाता है सलमान के जाने के बाद शमिता इमोशनल हो गईं और राकेश बापट पर गुस्सा भी निकाला। उन्होंने दोस्त नेहा भसीन से कहा कि राकेश को आना ही नहीं चाहिए था। वह बोलती हैं, 'उसे आना ही नहीं चाहिए था शो में। थोड़ा मुश्किल हो जाता है और वो भाग जाता है। कम से कम खड़े तो रहो और लड़ो। क्या है यार। मैं जानती थी कि कुछ चीज से वह परेशान हैं और इसलिए वह जाने वाले हैं। उन्हें भी पता था कि वह जाने वाले हैं और उन्होंने मुझे नहीं बताया।' राकेश पर निकाला गुस्सा, कहा- सब खत्म नेहा भसीन (), शमिता को समझाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि कोई चीज राकेश को परेशान कर रही होगी और इसलिए शायद वह बीमार पड़ गए। हो सकता है कि इस कारण उनके लिए डबल ट्रबल हो गया। लेकिन शमिता कुछ भी सुनने से इनकार कर देती हैं। वह आगे कहती हैं कि आखिर उन्हें किसने शो में आने के लिए कहा था। उन्हें क्या लगा था कि यहां सब केकवॉक होगा? नेहा उन्हें समझाती रहती हैं और राकेश का सपॉर्ट करते हुए कहती हैं कि वह सच में बीमार पड़ गए हैं, पर शमिता एक नहीं सुनतीं। वह नेहा से कहती हैं, 'इट्स फिनिश्ड (सब खत्म हो गया) और अब मुझे इस बारे में कुछ बात नहीं करनी। पढ़ें: राकेश बापट ने रिलीज किया स्टेटमेंट वहीं अब राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर फैन्स को जानकारी दी है कि वह बेहद दर्द और तकलीफ से गुजर रहे हैं और इसलिए 'बिग बॉस 15' छोड़ा है। अगर हेल्थ वजह न होती तो वह इस वक्त सबको शो में एंटरटेन कर रहे होते। शमिता ने भी छोड़ा 'बिग बॉस 15'? वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शमिता ने भी हेल्थ इशूज के कारण 'बिग बॉस' के घर से बाहर आ गई हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन 'द खबरी' ने इस बारे में ट्वीट किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ccKvQR
via IFTTT

No comments:
Post a Comment