यशराज के बाहर चाय की टपरी पर बैठे रहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी, और फिर हाथ लगी 'बंटी और बबली 2' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 9 November 2021

यशराज के बाहर चाय की टपरी पर बैठे रहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी, और फिर हाथ लगी 'बंटी और बबली 2'

बॉलिवुड के उभरते हुए कलाकारों की बात की जाए तो उसमें ऐक्टर का नाम जरूर लिया जाएगा। सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही की '' में नजर आने वाले हैं। भले ही सिद्धांत अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। सिद्धांत ने खूब स्ट्रगल किया है और आज जिस यश राज फिल्म्स प्रॉडक्शन की फिल्म में वह काम कर रहे हैं कभी उसके स्टूडियो के बाहर चाय की टपरी पर बैठे इंतजार किया करते थे। एक बयान में सिद्धांत ने कहा, 'मेरा यश राज फिल्म्स स्टूडियो के साथ बहुत पुराना नाता है। मेरे कॉलेज के दिनों में, मेरे बहुत सारे दोस्तों के साथ स्टूडियो में ऑडिशन या इंटर्नशिप के लिए चक्कर लगाया करते थे। मैं उनके साथ आता था और हमेशा स्टूडियो के बाहर बनी चाय की टपरी पर चाय पिया करता था। हालांकि मैं कभी स्टूडियो के अंदर नहीं गया क्योंकि मेरा सपना था कि आदित्य चोपड़ा सर खुद मुझे अंदर बुलाएं। और जब बंटी और बबली 2 मुझे मिली तो मेरे लिए यह खास हो गई क्योंकि मेरा सपना पूरा हो गया।' वैसे इससे पहले भी सिद्धांत 2019 में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं जिसमें वह यश राज स्टूडियो के बाहर टपरी पर कटिंग चाय पीते दिख रहे हैं। 'बंटी और बबली 2' का डायरेक्शन वरुण वी शर्मा ने किया है और यह 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शरवारी वाघ नजर आने वाले हैं। 'बंटी और बबली 2' के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही वह कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में भी नजर आने वाले हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलिवुड फिल्मों में 'गली बॉय' से डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने कुछ वेब सीरीज में काम किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3H6fsEw
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages