कटरीना और विकी की शादी के लिए सलमान खान ने बदला शेड्यूल? 'टाइगर 3' की शूटिंग टली - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 9 November 2021

कटरीना और विकी की शादी के लिए सलमान खान ने बदला शेड्यूल? 'टाइगर 3' की शूटिंग टली

पिछले कुछ दिनों से और की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि 7-9 दिसंबर के बीच यह शादी राजस्थान में होने जा रही है। हालांकि अभी तक कटरीना और विकी की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। बताया जा रहा है कि अपनी शादी के लिए फिलहाल विकी और कटरीना ने अपने सारे काम टाल दिए हैं। दोनों कई फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे थे। 'बॉलिवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट की मानें तो कटरीना और विकी की शादी को देखते हुए ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग को टाल दिया है। इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। कहा जा रहा था कि दिसंबर में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग तय थी मगर अब कटरीना की शादी के चलते इसे जनवरी 2021 के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया है। कटरीना के अलावा सलमान ने शाहरुख खान के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान और शाहरुख दोनों एक-दूसरे की फिल्म 'टाइगर 3' और 'पठान' में कुछ सीन फिल्माने वाले थे। मगर आर्यन खान के ड्रग्स केस के बाद शाहरुख ने अपनी सारी शूटिंग कैंसल कर दी है और वह अपने बेटे के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं जो हाल में जेल पर रिहा हुए हैं। इस कारण सलमान को अपना पूरा शेड्यूल बदलना पड़ा है। अभी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा लीड रोल में हैं और यह 26 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3knc8ev
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages