'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के हाल ही के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। दरअसल रविवार को 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' (Bunty Aur Babli 2) प्रमोशन के लिए पहुंचीं। घर के अंदर जाने के बाद सिद्धांत और शरवरी ने घरवालों से एक टास्क करवाया, जिसमें उन्हें कीचड़ वाला पानी उस कंटेस्टेंट के ऊपर फेंकना था, जिसे वह घर में नहीं देखना चाहते। इस टास्क के दौरान सबसे पहले नेहा भसीन को बुलाया गया और उन्होंने करन कुंद्रा () के ऊपर कीचड़ फेंकते हुए बताया कि वह बिग बॉस के घर में रहने के लायक नहीं हैं क्योंकि वह घर में सबसे ज्यादा गॉसिप करते हैं। इसी के कारण करन और नेहा के बीच खूब लड़ाई होती है। नेहा उन्हें 'फट्टू' तक बोलती हैं। दोनों के बीच बात काफी आगे बढ़ जाती है। इसके बाद करन कुंद्रा को नेहा को गले लगाने से भी मना कर देते हैं और उन्हें 'वैंप' बोलते हैं। करन कुंद्रा, नेहा भसीन के लिए कहते हैं कि वह घर तोड़ने आई हैं। बाद में नेहा भसीन के साथ तेजस्वी प्रकाश की भी लड़ाई हो जाती है। घर के सभी सदस्य जब बात में 'वीकेंड का वार' के लिए तैयार हो रहे थे तो उस दौरान नेहा, तेजस्वी के पास जाती हैं। वह तेजस्वी से कहती हैं कि अगर उन्हें इस बात से दिक्कत थी कि उन्होंने तेजस्वी के बॉयफ्रेंड पर कीचड़ फेंका तो उन्हें सबके सामने स्वीकार करना चाहिए था। नेहा कहती हैं कि तेजस्वी उनसे बदला ले रही हैं। नेहा की बातें सुनकर तेजस्वी प्रकाश कहती हैं, 'हां मुझे अच्छा नहीं लगा कि आपने मेरे बॉयफ्रेंड पर कीचड़ फेंका।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wJVCds
via IFTTT

No comments:
Post a Comment