राकेश बापट के बाद Bigg Boss 15 से बाहर आईं शमिता शेट्टी, मां सुनंदा ने बताई वजह - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 November 2021

राकेश बापट के बाद Bigg Boss 15 से बाहर आईं शमिता शेट्टी, मां सुनंदा ने बताई वजह

एक तरफ राकेश बापट () हेल्थ इशूज के कारण 'बिग बॉस 15' () से बाहर हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर खबर है कि शमिता शेट्टी () भी सलमान () के इस शो से बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शमिता कुछ हेल्थ इशूज के चलते बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं। राकेश बापट की हाल ही घर के अंदर तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शो से बाहर जाना पड़ा। हालांकि सलमान ने शमिता और अन्य घरवालों को बाद में बताया कि राकेश की हालत अभी ठीक है और सुधार हो रहा है। पर उन्होंने शो छोड़ दिया है ताकि वह कुछ वक्त आराम कर सकें। राकेश के जाने से शमिता बुरी तरह रोने लगी थीं। अब खबर है कि वह भी 'बिग बॉस 15' से बाहर आ गई हैं। शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि उनकी बेटी के कुछ जरूरी टेस्ट होने हैं और इसलिए वह बाहर हैं। वह जल्द ही बिग बॉस के घर में वापसी करेंगी। पढ़ें: वहीं राकेश बापट ने 'बिग बॉस 15' छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी और बताया कि 5 साल पहले जिस परेशानी से वह जूझ रहे थे, वह फिर उबर आई है। वह काफी दर्द में थे। पर उन्हें यह मालूम नहीं था कि यही दर्द उनके 'बिग बॉस 15' से एक्जिट की वजह बन जाएगा। अगर हेल्थ वजह न होती तो वह इस वक्त सबको शो में एंटरटेन कर रहे होते।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Ch5M6y
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages