ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का 16 नवंबर को बर्थडे है और इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करने के लिए तीनों हॉलिडे के लिए रवाना हो चुके हैं। ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिषेक और ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या, आराध्या का हाथ थामें नजर आ रही हैं। 16 नवंबर को आराध्या 10 साल की हो जाएंगी और इस मौके को खास बनाने के लिए अभिषेक-ऐश्वर्या ने खास तैयारियां की हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सेलिब्रेशन के लिए तीनों किस जगह गए हैं। 1 नंवबर को ऐश्वर्या राय का बर्थडे था और उसे भी कपल ने बाहर सिलेब्रेट किया था। ऐश्वर्या ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो जहां अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास', 'दसवी' और 'SSS-7' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, वहीं ऐश्वर्या तमिल फिल्म 'Ponniyin Selvan' में नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c85Pa5
via IFTTT

No comments:
Post a Comment