बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से आलिया और रणबीर की शादी की खबरें खूब सामने आ रही हैं। अभी तक इन दोनों की शादी की कन्फर्म डेट तो सामने नहीं आई है मगर आलिया का एक वीडियो जरूर सामने आया है जिससे पता चला है कि वह अपने फोन के वॉलपेपर पर रणबीर कपूर की तस्वीर लगाकर रखती हैं। आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया ने खुद के अपने एक पूरे दिन की झलक दिखाई है। वीडियो में आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में सुबह से शाम तक आलिया भट्ट फैन्स के सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं। एक फैन से सवाल पूछा कि आलिया अपने फोन वॉल पेपर पर क्या लगाती हैं। इसके जवाब में जब आलिया ने फोन को कैमरे की ओर किया तो उसके वॉल पर आलिया और रणबीर का एक फोटो नजर आ रहा था। इसके अलावा आलिया ने अपने लास्ट गूगल सर्च के बारे में भी बताया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका लास्ट गूगल सर्च शिमला मिर्च के बारे में था। देखें, आलिया का यह पूरा वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के साथ 'सड़क 2' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही साउथ की फिल्म 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी काम कर रही हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Hg6oNx
via IFTTT

No comments:
Post a Comment