क्लीनर थे सुनील शेट्टी के पिता, स्ट्रगल बताते हुए भावुक ऐक्टर बोले- जो किया उसमें शर्म नहीं की - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 19 November 2021

क्लीनर थे सुनील शेट्टी के पिता, स्ट्रगल बताते हुए भावुक ऐक्टर बोले- जो किया उसमें शर्म नहीं की

ऐक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) हाल ही डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' () में गेस्ट जज बनकर पहुंचे। साथ में ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर () भी थीं। शो में सुनील शेट्टी और करिश्मा ने कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस को इंजॉय किया और खुद से जुड़े किस्से भी सुनाए। सुनील शेट्टी ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में भी बात की। वह अपने पिता के स्ट्रगल और उनकी कहानी बताते हुए इमोशनल हो गए। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी एक क्लीनर थे और साफ-सफाई का काम करते थे। मात्र 9 साल की उम्र में वह मुंबई आ गए थे। सुनील शेट्टी ने कहा कि जब भी उनसे कोई पूछता है कि उनका हीरो कौन है तो वह अपने पिता का नाम लेते हैं। सुनील ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है और जिस तरह की अविश्वसनीय जिंदगी उन्होंने जी, उसे देख उन्हें और गर्व होता है। सुनील शेट्टी बोले-जो भी किया, उसमें शर्म नहीं की सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि उनके पिता एक सफाईकर्मी थे पर उन्हें अपने काम को लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती थी और यही चीज पिता ने उन्हें भी सिखाई। सुनील शेट्टी ने कहा, 'गुजारे के लिए उन्होंने जो भी किया, उसके लिए कभी शर्म नहीं की। ताज्जुब की बात है कि जिन इमारतों में उन्होंने एक सफाईकर्मी के रूप में काम किया, वह एक दिन वहां मैनेजर बन गए और फिर सभी इमारतों के मालिक भी बन गए। वह ऐसे इंसान थे। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि जो भी काम करो उस पर गर्व करो और उसे पूरे दिल से करो। जहां काम किया, बाद में उन्हीं इमरातों के मालिक बन गए यह पिता की सिखाई सीख का ही नतीजा है कि सुनील शेट्टी भी उनके नक्शेकदम पर चलकर कई रेस्ट्रॉन्ट खोले जो अच्छे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका खंडाला में एक आलीशान विला भी है, जिसमें स्विमिंग पूल, 5 बेडरूम, प्राइवेड गार्डन जैसी कई सुविधाएं हैं। वहीं उनकी वाइफ माना शेट्टी भी बिजनसवुमन हैं और खुद का बुटीक चलाती हैं। सेट पर बेटे को देखने जाते थे वीरप्पा वहीं करिश्मा कपूर ने बताया कि वह सुनील शेट्टी के पिता से सालों पहले तब मिली थीं, जब वह और सुनील साथ काम कर रहे थे। तब सुनील शेट्टी के पिता सेट पर आते थे और उन्हें अपने बेटे के काम पर बहुत गर्व होता था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cCece9
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages