जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है, जो इनकी दुबई ट्रिप (Dubai Trip) वाली इन तस्वीरों में भी साफ झलक रही है। दोनों बहनें बेस्ट फ्रेंड्स की तरह हैं, जो साथ मिल जाएं तो जमकर धमाल मचाती हैं। कुछ ऐसा ही हाल दुबई ट्रिप का नजर आ रहा है, जहां जान्हवी और खुशी एक जैसे अंदाज में एक जैसी तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। इन तस्वीरें पर भी कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। जान्हवी ने खुशी के साथ अपनी कुल 7 शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाली हैं। अब इन तस्वीरों पर फैन्स के कॉमेंट्स तो बनते हैं। इनमें से एक ऐसा कॉमेंट है जो इस वक्त सुर्खियों में है। वह हैं जान्हवी के कथित एक्स शिखर पहाड़िया। शिखर ने जान्हवी और खुशी की इन तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए कहा है- माशाअल्लाह। इन तस्वीरों में दोनों एटीवी (All-terrain vehicle) का मजा उठाती दिख रही हैं। दोनों ने इसके साथ पोज़ देते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी के अलावा खुशी कपूर ने भी इस ट्रिप की तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनों राइड का मजा लेती दिख रही हैं। हाल ही में जान्हवी सारा अली खान के साथ केदारनाथ ट्रिप पर गई थीं। जहां उन्होंने साथ-साथ मंदिर के दर्शन किए और कई तस्वीरें भी शेयर की थी। जान्हवी कपूर की अपकिमिंग फिल्मों की बात करें तो करण जौहर की 'तख्त', शशांक खेतान की 'रणभूमि' और सिद्धार्थ सेनगुप्ता की 'गुडलक जेरी' है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3D9HlsQ
via IFTTT

No comments:
Post a Comment