अनुष्का रंजन की संगीत सेरिमनी पर जमकर नाचीं आलिया भट्ट, स्टेज पर 'छलका छलका रे' गाने पर मचाया धमाल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 20 November 2021

अनुष्का रंजन की संगीत सेरिमनी पर जमकर नाचीं आलिया भट्ट, स्टेज पर 'छलका छलका रे' गाने पर मचाया धमाल

इन दिनों फिल्म और टीवी जगत में शादी का सीजन जोरों पर है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे और अब अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan ) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों आज 21 नवंबर को ही शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले बीती रात भव्य संगीत का कार्यक्रम हुआ, जहां फिल्मी इंडस्ट्री से तमाम सितारे इस फंक्शन का हिस्सा बने। संगीता समारोह के कई खूबसूरत वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और अन्य ऐक्ट्रेस मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। अनु्ष्का रंजन की संगीत सेरिमनी का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें होनेवाली दुल्हन के साथ उनकी बहन अकांक्षा रंजन, आलिया भट्ट और वाणी कपूर रानी मुखर्जी के गाने पर डांस कर रही हैं। य़े सभी रानी मुखर्जी की फिल्म 'साथिया' के गाने 'छलका छलका रे कलसी का पानी' पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि संगीत सेरिमनी से पहले भी प्री वेडिंग के कई कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें अनुष्का रंजन की फ्रेंड्स खूब जमकर धमाल मचाती दिख रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kV2Re0
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages