लोक आस्था का महापर्व छठ () उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है। इस साल 8 नवंबर, 2021 को नहाय खाय के साथ शुरू होकर 11 नवंबर, 2021 को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। बॉलिवुड ऐक्टर () इस बार छठ मनाने के लिए मुंबई से बिहार गए हैं। वह अपने परिवार के साथ पटना में छठ मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। पकंज त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच छठ पूजा करने को लेकर सावधानी बरतेंगे। घर पर करेंगे छठ पूजा पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मैं इस समय बिहार में हूं। इतने साल के बाद अपने होमटाउन में इस साल की छठ पूजा मनाने के लिए बेहद खुश हूं। बिहार में छठ पूजा सबसे बड़ा त्योहार है और हम सभी चार दिन तक पूजा करते हैं।' पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'कोरोना महामारी को देखते हुए हमारा परिवार साधारण तरीके से पूजा करेगा। हम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पूजा करने से बचेंगे। नदी के किनारे जाने के बजाय हम अपने घर पर एक छोटा पूल बनाएंगे और सूर्यदेव की पूजा करेंगे।' बचपन की यादों को किया ताजा पकंज त्रिपाठी ने अपने बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव बेलसंड में नाटकों में हिस्सा लेते थे। पंकज त्रिपाठी ने बताया, 'छठ पूजा के बाद मेरे गांव में एक नाटक का मचंन किया जाता था। एक बच्चे के तौर पर मैं हर साल वहां जाता था और लोगों के सामने प्रदर्शन करता था। मैं उन नाटकों को अपनी ऐक्टिंग का पहला स्कूल मानता हूं। उन नाटकों में ऐक्टिंग ने मेरे सपने को साकार किया।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31PdPLm
via IFTTT

No comments:
Post a Comment