बॉलिवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक (Deepika Padukone) और (Ranveer Singh) 14 नवंबर को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह ( And Wedding Anniversary) मना रहे हैं। रणवीर सिंह इस समय दिल्ली में अपनी फिल्म '' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने दिल्ली में फिल्म सेट पर जाकर अपना वेडिंग सेलिब्रेशन (Ranveer Singh And Deepika Padukone Wedding Celebration) किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दिन पहले एक साथ मुंबई से रवाना हुए थे। बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग से ब्रेक नहीं मिला तो दीपिका पादुकोण शादी की सालगिरह के लिए उनके साथ दिल्ली के लिए निकल पड़ीं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में प्राइवेट सेरेमनी में कोंकणी और सिंधी परंपरा में शादी की थी। दोनों की शादी के दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रिसेप्शन रखा था। इस कपल ने शादी की पहली सालगिरह पर बालाजी और पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और उसके बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म '83' में नजर आएंगे। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में पहली बार वह दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म में वह कपिल देव तो दीपिका पादुकोण उनकी ऑनस्क्रीन वाइफ रोमी भाटिया के रोल में हैं। फिल्म '83' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म 'सर्कस' और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' के अलावा फिल्म 'पठान' शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'द इंटर्न' के रीमेक में नजर आएंगी। वह शकुन बत्रा और नाग अश्विन की अगली फिल्म में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Hl3t61
via IFTTT

No comments:
Post a Comment