बॉलिवुड में हर रोज नई फिल्मों की घोषणा होती है। अब एक और फिल्म की घोषणा हो गई है जिसमें के साथ और नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम '' है जिसका डायरेक्शन शशांक खेतान करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक फैमिली कॉमिडी ड्रामा फिल्म होगी और इसे करण जौहर प्रड्यूस करने जा रहे हैं। शशांक खेतान इससे पहले करण जौहर के साथ 'हम्पटी शर्मा की दुलहनिया', 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' और 'धड़क' जैसी फिल्में बना चुके हैं। करण जौहर ने फिल्म के 3 पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में विकी कौशल हीरो 'गोविंदा वाघमारे' की भूमिका में नजर आएंगे। भूमि इसमें वाघमारे की पत्नी की भूमिका में जबकि कियारा वाघमारे की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। देखें, करण जौहर की पोस्ट्स: बताया जा रहा है कि यह फइल्म 10 जून 2022 को रिलीज होगी। इसका मतलब है कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के अलावा विकी कौशल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक 'सैम बहादुर' में, भूमि पेडनेकर राजकुमार राव के साथ 'बधाई दो' और कियारा आडवाणी 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3quJtIh
via IFTTT

No comments:
Post a Comment