बॉलिवुड ऐक्टर () परोपकार के कामों के लिए लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उनकी चर्चा का कारण दूसरा है। दरअसल, सोनू सूद ने रविवार को कहा कि उनकी बहन (Malvika Sood) राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सोनू सूद की इस घोषणा के बाद अटकले शुरू हो गईं है कि उनकी बहन 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमा सकती हैं। मालविका सूद ने बाद में कहा कि वह 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव मोगा से लड़ेंगी। मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन मालविका ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किए हैं। सोनू सूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम आज आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि मालविका सूद निश्चित रूप से पंजाब की सेवा करने आएगी।' किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सोनू सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद राजनीति में आएंगे तो सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा है। सोनू सूद ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3FgdLTa
via IFTTT

No comments:
Post a Comment