ऐक्ट्रेस (Neelam Kothari) के पिता का 14 नवंबर यानी रविवार को निधन ( Father Death) हो गया है। नीलम कोठारी ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। ऐक्ट्रेस ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। नीलम कोठारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता शिशिर कोठारी की एक तस्वीर शेयर की है। नीलम कोठारी ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे, प्यारे पिताजी। आप मेरे मार्गदर्शक, मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरे मित्र थे। हम आपको बहुत मिस करेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।' नीलम कोठारी के पिता के निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस दुखी हो गए और उनके पिता को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देने लगे। वहीं, जूही चावला, सोफी चौधरी, संजय कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे, चंकी पांडे, रिद्धिमा कपूर, सुजैन खान, सुनीता कपूर, डीएन पांडे सहित तमाम सिलेब्स ने नीलम कोठारी के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि 90 के दशक में कई फिल्मों में अभिनय करने वाली नीलम कोठारी ने लगभग दो दशक पहले अपने ऐक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया। नीलम कोठारी अब एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। पिछले साल नेटफ्लिक्स के शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलिवुड वाइव्स' में नीलम कोठारी ने महीप कपूर, सीमा खान और भावना पांडे के साथ काम किया है। नीलम कोठारी ने ऐक्टर समीर सोनी से शादी की है और उनकी एक बेटी अहाना है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3CjwzPA
via IFTTT

No comments:
Post a Comment