कटरीना कैफ को हिंदी नहीं बोलने पर झेलना पड़ा रूखा व्यवहार, शाहरुख ने सुनाया था किस्सा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 9 November 2021

कटरीना कैफ को हिंदी नहीं बोलने पर झेलना पड़ा रूखा व्यवहार, शाहरुख ने सुनाया था किस्सा

सुपरस्टार हमेशा अपने को-ऐक्टर्स को कम्फर्टेबल फील कराने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख अक्सर अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को पब्लिक प्लैटफॉर्म्स पर डिफेंड भी करते हैं। ऐसे ही एक बार से हिंदी बोलने पर जोर दिए जाने पर शाहरुख इंटरव्यू लेने वाले पर नाराज हो गए थे। यह घटना उस समय की है जब शाहरुख कटरीना के साथ '' का प्रमोशन कर रहे थे। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा, 'जब हम लोग 'जब तक है जान' का प्रमोशन कर रहे थे जब हमें एक जर्नलिस्ट मिले जो बेहद रूखे व्यवहार के थे। कटरीना कैफ इंग्लिश में बोल रही थीं तो उन्होंने हिंदी बोलने पर जोर डाला था। जब इंटरव्यू खत्म हो गया तो हम लोगों ने हंसी मजाक किया। मगर इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- शाहरुख खान अपने आप को क्या समझता है, उसने मुझे 2 घंटे तक इंतजार करवाया। लेकिन मैं अकेला लेट नहीं था बल्कि पूरी टीम ही लेट थी। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों बताया जैसे मैंने अकेले ने उन्हें इंतजार करवाया है?' वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख पिछली बार कटरीना और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख ने साउथ के डायरेक्टर एटली की भी एक फिल्म साइन की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BZALnt
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages