करीब 11 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) सोमवार 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी का आयोजन उन्होंने चंडीगढ़ में रखा था। वैसे तो दोनों ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन जो तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल है वो कुछ अलग है। एक तस्वीर में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में उनके साथ उनका डॉग है। इस अनदेखी तस्वीर में पत्रलेखा सब्यसाची के डिजाइन किए शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और उनके दोनों हाथों उनका डॉग नजर आ रहा है। इनमें से एक उनका अपना प्यारा Pet गागा है। इसके अलावा दोनों के रिसेप्शन पार्टी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पत्रलेखा और राजकुमार राव हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कैमरे के सामने नजर आ रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा के साथ मनोहर लाल खट्टर ने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'चंडीगढ़ में बॉलिवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।' रिसेप्शन पर पत्रलेखा का लुक काफी हद तक दीपिका पादुकोण के लुक से मिलता-जुलता नजर आया। पत्रलेखा ने भी इस मौके पर अपने लिए दीपिका की तरह ही क्रीम-गोल्डन साड़ी वाला लुक चुना था। राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'फाइनली 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मजे के बाद मैंने अपनी सब कुछ, अपनी जीवनसाथी, अपनी बेस्ट फ्रेंड, अपने परिवार से शादी कर ली है। आज आपके पति कहलाने से मुझे सबसे ज्यादा खुशी हो रही है।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3FnE2PM
via IFTTT

No comments:
Post a Comment