ऋषि को कपूर को पसंद नहीं आया था 'रॉकस्टार' का एक भी सॉन्ग, एआर रहमान का खुलासा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

ऋषि को कपूर को पसंद नहीं आया था 'रॉकस्टार' का एक भी सॉन्ग, एआर रहमान का खुलासा

बॉलिवुड में अगर के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों की बात की जाए तो उसमें इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी '' का नाम जरूर लिया जाएगा। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसके गाने भी काफी हिट हुए थे। हालांकि भले ही इस फिल्म के म्यूजिक की इतनी तारीफ हुई हो मगर रणबीर के पिता को इस फिल्म के गाने बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। इस बात का खुलासा फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रहे ने किया है। 11 नवंबर 2021 को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए। इस मौके पर एआर रहमान, रणबीर कपूर, इम्तियाज अली और संजना सांघी ने वर्चुअल मीट की और रहमान ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में रहमान ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी तब उन्होंने लोगों से पूछा था कि उन्हें गाने पसंद आ रहे हैं या नहीं। रहमान ने कहा, 'इम्तियाज ने कहा कि हम सबको यह गाना पसंद आया। मैंने कहा हम सबको तो पसंद आया लेकिन क्या ये तुमने किसी को सुनाया। इम्तियाज ने कहा कि मैंने इसे रणबीर के पिता ऋषि कपूर को सुनाया और उन्हें एक भी गाना पसंद नहीं आया। मुझे पता था कि ऐसा होगा क्योंकि मैं जानता था कि सब कुछ बहुत उलझा हुआ था।' बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फाखरी लीड रोल में थीं। इसके अलावा शम्मी कपूर, पीयूष मिश्रा, अदिति राव हैदरी, संजना सांघी, कुमुद मिश्रा और जयदीप अहलावत सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qAJLgO
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages