रानी मुखर्जी को था शाहरुख और आमिर पर क्रश, बोलीं- दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

रानी मुखर्जी को था शाहरुख और आमिर पर क्रश, बोलीं- दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लंबे समय के बाद फिल्म '' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल में रानी मुखर्जी टीवी के पॉप्युलर कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। शो के दौरान रानी मुखर्जी ने यह दिलचस्प खुलासा किया है कि एक समय पर बॉलिवुड सुपरस्टार और उनके क्रश थे। कपिल शर्मा से बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्हें शाहरुख और आमिर पर क्रश था। रानी ने यह भी बताया कि जब इन दोनों स्टार्स के साथ रानी ने रोमांटिक सीन किए तो उन्हें कैसा महसूस हुआ। रानी ने कहा, 'फिल्म 'गुलाम' और 'कुछ कुछ होता है' में आमिर और शाहरुख के साथ रोमांटिक सीन करते हुए मैं काफी नर्वस थी। मैं उस समय केवल 16-17 साल की थी और उससे पहले मैं आमिर और शाहरुख की फिल्में देख चुकी थी।' रानी ने आगे कहा, 'जब मैंने पहली बार आमिर की 'कयामत से कयामत तक' देखी तो मेरे दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। और शाहरुख की 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' देखने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ कि यही मेरे यंग क्रश हैं।' बता दें कि हिंदी फिल्मों में साल 1996 में 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू करने वाली रानी मुखर्जी पिछली बार 2019 में फिल्म 'मर्दानी 2' में नजर आएंगी। उनकी आने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' में साथ में सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c4fnmC
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages