धमाकेदार ऐक्‍शन फिल्‍म बनाने जा रहे हैं करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे हीरो? - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 November 2021

धमाकेदार ऐक्‍शन फिल्‍म बनाने जा रहे हैं करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे हीरो?

बॉलिवुड के मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर हमेशा से अपनी लव स्टोरी और पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर रहे हैं। अब खबर है कि करण जौहर नए जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। करण जौहर अब जल्द ही एक ऐक्शन फिल्म प्रड्यूस करने जा रहे हैं। यह उनके प्रॉडक्शन हाउस की पहली ऐसी फिल्म होगी जो ऐक्शन जॉनर की होगी। माना जा रहा है इस फिल्म में हीरो हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशल घोषणा नहीं हुई है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा, ' अपनी पहली ऐक्शन फ्रैंचाइज की घोषणा करने को तैयार हैं। कल ही इस पर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया जाएगा।' वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर डायरेक्टर के तौर पर पिछली बार 'ऐ दिल है मुश्किल' का डायरेक्शन किया था। अब वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Dr7hR4
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages