'द कपिल शर्मा शो' () में इस हफ्ते '' () की टीम धमाल मचाते हुए नजर आएगी। इस फिल्म में सैफ अली खान (), रानी मुखर्जी (), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नई ऐक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) हैं। चारों ने कपिल शर्मा के कॉमिडी शो में धमाकेदार एंट्री की। इस साल सैफ तीसरी बार 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए हैं और हर बार की तरफ इस बार भी उन्होंने सबको हंसते-हंसते लोट-पोट कर दिया। मेकर्स ने आने वाले इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जो काफी मजेदार है। प्रोमो में (The Show promo) कपिल शर्मा, सैफ से पूछते हैं, 'सैफ सर का इस साल में ये तीसरा प्रॉजेक्ट है। पहले 'तांडव' किया, फिर 'भूत पुलिस' और अब 'बंटी और बबली 2'। तो सर आप लगातार काम कर रहे हैं। आप वर्कोहॉलिक हैं या फिर फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर आप पर भी है।' इस पर सैफ ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सब हंस पड़े। सैफ ने कहा, 'फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर नहीं है। मुझे इस बात का डर है कि अगर मैं घर बैठा रहूं तो शायद और बच्चे हो जाएंगे।' सैफ ने इसके बाद बताया कि उन्होंने और रानी ने साथ में यशराज की कुछ फिल्में कीं तो दोनों साथ में इंतजार करते थे कि कब चैक मिलेगा। लेकिन अब वह अकेले इंतजार करते हैं कि रानी कब उनका चैक काटकर देंगी। शो में कृष्णा अभिषेक, अमिताभ बच्चन के गेटअप में एंट्री करते हैं और अपनी स्किट से सबको हंसी से लोट-पोट कर देते हैं। 'बंटी और बबली 2' की बात करें तो यह 19 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रेम चोपड़ा, असरानी, ब्रिजेंद्र काला और यशपाल शर्मा भी नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YFq7EX
via IFTTT

No comments:
Post a Comment