कविता कौशिक ने कैंसर मरीजों के लिए डोनेट किए बाल, नए लुक में शेयर कीं तस्वीरें - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

कविता कौशिक ने कैंसर मरीजों के लिए डोनेट किए बाल, नए लुक में शेयर कीं तस्वीरें

पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने एक ऐसा काम किया है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें हो रही हैं। कविता ने कैंसर के मरीजों के लिए अपने बाल डोनेट कर दिए हैं। ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सलून में बाल कटवाती () नजर आ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कविता कौशिक हाथों में अपने कटे बाल लिए दिख रही हैं। उन्होंने यह वीडियो कैंसर अवेयरनेस डे के कुछ दिन बाद शेयर किए हैं। कैंसर अवेयरनेस डे 7 नवंबर को था। वीडियो शेयर कर कविता कौशिक ने कैप्शन में लिखा है, 'और ये कैंसर के मरीजों के लिए विग बनाने के लिए डोनेट कर रही हूं। और मेरा नया लुक? वेट करो यार।' इसके बाद कविता कौशिक ने बॉब कट वाला नया लुक फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर () मोनोकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में कविता कौशिक पूल के किनारे बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कविता कौशिक के इस नए लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित () के बेटे ने भी कैंसर के मरीजोों के लिए अपने बाल डोनेट किए थे। बाल डोनेट करने से पहले उनके बेटे ने करीब 2 सालों तक बाल बढ़ाए और उनकी देखरेख की।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n72JJG
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages