'यूं ही आज मां की बहुत याद आ रही है', अक्षय कुमार ने किया इमोशनल पोस्ट - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 November 2021

'यूं ही आज मां की बहुत याद आ रही है', अक्षय कुमार ने किया इमोशनल पोस्ट

बॉलिवुड स्टार अपने परिवार खासतौ पर अपनी मां के बहुत करीब रहे हैं। लगभग 2 महीने पहले 8 सितंबर को उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और बताया है कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है। अक्षय ने एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें धार्मिक मंत्र सुनाई दे रहा है। अक्षय के शेयर किए वीडियो में वह दूर निहारते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में 'नमस्तस्ये नमो नमः' मंत्र चल रहा है। वीडियो क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, 'यूं ही, आज मां की बहुत याद आ रही है।' देखें, अक्षय का पोस्ट: वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में दिवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म '' रिलीज हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद अक्षय की कई फिल्में आने वाली हैं इनमें मानुषी छिल्लर के साथ 'पृथ्वीराज' भूमि पेडनेकर के साथ 'रक्षा बंधन', सारा अली खान और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' और नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'राम सेतु' शामिल हैं। इसके अलावा अक्षय 'बच्चन पांडे', 'ओह माय गॉड 2' और 'मिशन सिंड्रेला' में भी नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ckH8HO
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages