रणदीप हुड्डा ने देखी अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रीट्रीट परेड, बोले- इंडिया पाकिस्तान मैच देखने जैसा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 November 2021

रणदीप हुड्डा ने देखी अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रीट्रीट परेड, बोले- इंडिया पाकिस्तान मैच देखने जैसा

बॉलिवुड ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को अपने रोजाना के शेड्यूल के बारे में भी बताते रहते हैं। हाल में रणदीप अपने पैरंट्स की इच्छा को पूरा करने के लिए उनके साथ पंजाब के अटारी बॉर्डर पर इंडिया और पाकिस्तान की देखने के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस फंक्शन को देखने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बॉर्डर की बीटिंग रीट्रीट परेड को देखना उनके पैरंट्स की इच्छा थी। रणदीप ने बताया कि जब रीट्रीट के दौरान देश के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए उनकी मां के आंखों में आंसू आ गए। बॉर्डर की सुरक्षा में बहुत खून, पसीना बहाया गया है और बहुत सारे निजी बलिदान दिए गए हैं। इस फंक्शन को देखने के लिए रणदीप किसी सिलेब्रिटी नहीं बल्कि आम आदमी की तरह पहुंचे। उन्होंने अपने दोस्त की मदद से सही सीट का इंतजाम किया। रणदीप के यह दोस्त सीमा सुरक्षा बल () में ही नौकरी करते हैं। उन्होंने अमृतसर में पोस्टेड अपने साथ के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रणदीप और उनके पैरंट्स का पूरा ख्याल रखें। बीटिंग रीट्रीट देखने के साथ ही रणदीप और उनके पैरंट्स ने बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ काफी वक्त गुजारा और उन्हीं के साथ बीएसएफ के मेस में खाना भी खाया। रणदीप ने बताया कि यह पहला मौका है जबकि वह अमृतसर में भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बीटिंग रीट्रीट देखना ऐसा था जैसे इंडिया-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देख रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3HnVuW3
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages