मौनी रॉय की बीन पर 'नागराज' बन नाचे रणवीर, एकता बोलीं- इसके बाद नागिनों की जरूरत नहीं - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 20 November 2021

मौनी रॉय की बीन पर 'नागराज' बन नाचे रणवीर, एकता बोलीं- इसके बाद नागिनों की जरूरत नहीं

एकता कपूर () ने जब से अपनी 'नागिन' (Naagin) फ्रैंचाइज के अगले पार्ट यानी 'नागिन 6' की अनाउंसमेंट की है, तब से फैन्स एक्साइटेड हो गए हैं। एकता कपूर ने 'नागिन 6' () की लीड हिरोइन के नाम को लेकर 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में एक हिंट भी दिया था। साथ ही कहा था कि दूसरी नागिन के लिए खोज जारी है। एकता हाल ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' () में पहुंचीं। उनके साथ ऐक्ट्रेस मौनी रॉय भी थीं। एकता ने मौनी के साथ ही अपनी 'नागिन' फ्रैंचाइज शुरू की थी। मौनी उनकी पहली नागिन थीं। एकता कपूर को देख रणवीर सिंह को 'नागिन' शो की याद आ गई और वह बोले, 'मैडम आई हैं तो नागराज का ऑडिशन दे ही देता हूं मैं।' इसके बाद रणवीर को नाग का मुकुट पहनाया जाता है। एकता जैसे ही ऐक्शन बोलती हैं तो मौनी रॉय बीन बजाना शुरू कर देती हैं और साथ में 'मैं तेरी दुश्मन' गाना बजना शुरू हो जाता है। रणवीर एकदम नागराज मोड में आ जाते हैं। वह सांप की तरह लहरें लेकर स्टेज पर लेट-लेटकर ऐसा डांस करते हैं कि एकता कपूर हंसते-हंसते बेहाल हो जाती हैं। रणवीर सिंह पूरी कोशिश करते नजर आते हैं कि एकता उन्हें नागराज के रोल में साइन कर लें। रणवीर का डांस देख एकता कहती हैं, 'इसके बाद नागिनों की जरूरत नहीं पड़ती। नागराज के साथ काम कर लेते।' 'द बिग पिक्चर' के इस एपिसोड को इस वीकेंड टेलिकास्ट किया जाएगा। इसी एपिसोड में एकता ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह पर क्रश है। यह सुनकर रणवीर ने भी एकता से इजहार किया और फिर साथ में डांस किया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oJWQlm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages