'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं गीता सिंह गौर (Geeta Singh Gaur) शो की तीसरी करोड़पति बन चुकी हैं। 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं पता होने की वजह से उन्होंने इस गेम से क्विट कर लिया। गीता को इस जीत की रकम के अलावा हुंडई की तरफ से शानदार कार भी गिफ्ट में मिला है। आइए बताते हैं वह सवाल जिसका जवाब अगर गीता दे देतीं तो इस शो से ले जातीं 7 करोड़ रुपये। ऐसा मौका बहुत कम आता है जब खिलाड़ी 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचते हों। इस बार कुछ ऐसा ही था और शो की खिलाड़ी के साथ वहां मौजूद दर्शकों और शो देखने वाले फैन्स की भी धड़कनें तेज हो रही थीं। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर अमिताभ 7 करोड़ रुपये के लिए कौन सा सवाल उनके सामने रखने वाले हैं। गीता सिंह गौर से अमिताभ बच्चन ने 7 करोड़ रुपये के लिए यह सवाल पूछ था। सवाल: इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीनों पोतों के नामों में से नहीं है जिन्हे जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसे बना दिया गया था? जवाब: A. डॉन फेलिपे B. डॉन हरिके C. डॉन कार्लोस D. डॉन फ्रांसिस्को इस सवाल का सही जवाब था- डॉन फ्रांसिस्को दरअसल गीता को इस सवाल का जवाब देने के लिए किसी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल नहीं करना था और वह गलत जवाब देतीं तो जीती हुई रकम 3 लाख 20 हजार पर पहुंच जाती। इसके बाद गीता ने क्विट करने का फैसला लिया। गीता ने इस शो के दौरान अपना किस्सा अमिताभ बच्चन के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश में निकल गई, लेकिन दूसरी इनिंग वह खुद के लिए जीने की ख्वाहिश रखती हैं। गीता गौर की मात्र 19 साल की उम्र में शादी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने में गुजार दी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n0FS2B
via IFTTT

No comments:
Post a Comment