'कुंडली भाग्य' () में प्रीता रोल प्ले करने वालीं ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या () 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही ऐक्ट्रेस की मेहंदी () सेरिमनी हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि श्रद्धा आर्या ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह किससे शादी कर रही हैं। उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर भी कुछ रिऐक्ट नहीं किया था। पर श्रद्धा की मेहंदी की तस्वीरों और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो ने सब उजागर कर दिया। अब फैन्स यह जानने को बेचैन हैं कि आखिर श्रद्धा आर्या किससे शादी कर रही हैं। उनका होने वाला पति ऐक्टर () है या फिर किसी और फील्ड से। पढ़ें: तस्वीर में छिपाया होने वाले पति का चेहरा श्रद्धा आर्या ने हाल ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में श्रद्धा ने इस शख्स के चेहरे को छिपाया हुआ था और उसका सिर्फ हाथ नजर आ रहा था। हाथ पर मेहंदी से हार्ट बना था और उसमें श्रद्धा का नाम लिखा था। इसी तस्वीर ने फैन्स को और भी बेचैन कर दिया कि आखिर यह शख्स है कौन? नेवी अफसर और फैमिली फ्रेंड 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि श्रद्धा आर्या की जिनसे शादी हो रही है उनका नाम राहुल शर्मा (Rahul Sharma) है और वह ऐक्ट्रेस के फैमिली फ्रेंड हैं। राहुल एक नेवी अफसर हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा और राहुल की शादी दिल्ली के अंदाज होटल, एरोसिटी में होगी, जिसमें परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे। पहले आलम मक्कड़ को किया डेट श्रद्धा आर्या इससे पहले आलम मक्कड़ (Alam Makkar) को डेट कर रही थीं। दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में हिस्सा लिया था। पर बाद में श्रद्धा आर्या और आलम मक्कड़ का ब्रेकअप हो गया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3HtXagw
via IFTTT

No comments:
Post a Comment