Video: श्रद्धा आर्या ने शादी के मंडप पर ऐसे मारी एंट्री, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया और पहुंचे मंच पर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 November 2021

Video: श्रद्धा आर्या ने शादी के मंडप पर ऐसे मारी एंट्री, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया और पहुंचे मंच पर

'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya wedding) 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। श्रद्धा आर्या की शादी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें लाल लहंगे में अपने दूल्हे के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा का वह वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी बहन और फ्रेंड्स के साथ शादी के मंच तक पहुंच रही हैं। बता दें कि श्रद्धा ने दिल्ली बेस्ड नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा से शादी रचाई है। श्रद्धा ने बीती रात (16 नवंबर) को हिन्दू रीति से शादी रचाई। अब तक श्रद्धा के हसबैंड का चेहरा सामने नहीं आया था, लेकिन लेटेस्ट झलकियों में वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में राहुल श्रद्धा को गोद में उठाकर स्टेज तक चलते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा ने अब तक अपने हसबैंड की पहचान सबसे छिपाकर रखी थी, लेकिन फाइनली यह सामने आ चुका है। शादी की एक तस्वीर में श्रद्धा अपने हसबैंड के गालों को छूती नजर आ रही हैं। इसी के साथ घोड़ी पर चढ़े दू्ल्हे राजा की कई और तस्वीरें सामने आई हैं। श्रद्धा की शादी का जश्न 15 नवंबर को मेहंदी और हल्दी सेरिमनी के साथ शुरू हुई थी। मेहंदी पर श्रद्धा पर्पल कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। 16 नवंबर की सुबह हल्दी के फंक्शन पर श्रद्धा ने यलो लहंगा पहन रखा था, जिसके साथ फ्लोरल जूलरी काफी जंच रहा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qOgRtE
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages