को बॉलिवुड की सबसे फिट और फाइन ऐक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर फॉलोअर्स के साथ वर्कआउट विडियोज शेयर करती रहती हैं। दिशा फिटनेस के लिए जिम जाना नहीं भूलती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया। इस पर उन्होंने कैप्शन दिया, 'किक स्टार्टिंग द डे।' उनकी पर्फेक्ट किक्स और मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। जैसे यह विडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोग इस पर तरह-तरह के कॉमेंट करने लगे। यूजर्स ने यहां तक कहा कि यह सब उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के प्रभाव के कारण है। बता दें, टाइगर और दिशा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा अब ऑदित्य कपूर के ऑपोजिट 'मलंग' में नजर आएंगी। फिल्म में वह ऐक्शन सीन्स करते दिखेंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MfKP6m
via IFTTT

No comments:
Post a Comment