अक्षय खन्ना, आमिर खान और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' अब भी लोगों के दिलों में ताजा है। इस कल्ट फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था। फिल्म के सीक्वल को लेकर अक्सर चर्चा होती है। मंगलवार को इस बारे में से एक मजेदार सवाल किया गया। बता दें, वह अपनी आने वाली फिल्म 'सेक्शन 375' के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थे। अक्षय से पूछा गया कि 'दिल चाहता है' के कैरक्टर्स अब किस तरह के होंगे और आज वे कहां होंगे। इसके जवाब में ऐक्टर ने कहा, 'मैंने फरहान से तब तक इंतजार के लिए कहा है जब तक हम सभी फिल्म के ऐक्टर्स 50 साल के पार हो जाएं और फिर हम दिल चाहता है 2 करेंगे। उस वक्त यह मजेदार होगा।' अक्षय ने आगे कहा, 'अगर आप इसे 10 साल, 15 साल बाद बनाते हैं तो वह मजेदार नहीं होगा। मुझे लगता है कि आमिर तो 50 के पार हो ही चुके हैं, सैफ भी जल्द वहां पहुंच जाएंगे, मैं थोड़ा ज्यादा वक्त लूंगा।' बात करें अक्षय की आने वाली फिल्म 'सेक्शन 375' की तो इसमें अक्षय के साथ ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा अहम किरदार में नजर आएंगी। डायरेक्टर अजय बहल की यह फिल्म 13 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YLHpir
via IFTTT

No comments:
Post a Comment