अर्जुन संग रिश्ते पर ट्रोलर्स को मलाइका का जवाब - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday 23 August 2019

अर्जुन संग रिश्ते पर ट्रोलर्स को मलाइका का जवाब

ऐक्ट्रेस और ऐक्टर अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा काफी लंबे समय से है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे थे और सोशल मीडिया पर भी साथ में तस्वीरें शेयर कर रहे थे। बाद में दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते की बात भी कही। हालांकि, इस रिश्ते के लिए अर्जुन और मलाइका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया। मलाइका ने अब इन ट्रोल्स के बारे में अपनी बात कही है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप पर ट्रोल्स को जवाब दिया है। मलाइका ने कहा कि उनका और अर्जुन का रिलेशनशिप ऐसी नेगेटिव ऐनर्जी से बिल्कुल प्रभावित नहीं है। मलाइका ने कहा, 'आप लोगों को रोक नहीं सकते। ये उनके अपने विचार हैं। मुझे लगता है कि हर चीज की परीक्षा होती है। आपको इसकी आदत हो जानी चाहिए।' ट्रोलर्स की बात छोड़ दें तो फैन्स को अर्जुन और मलाइका की जोड़ी काफी पसंद भी है। कभी तो उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। मलाइका अकसर अर्जुन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दोनों साथ में वकेशन के लिए भी जाते हैं। फिलहाल मलाइका एक डांस रिऐलिटी शो जज कर रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' में व्यस्त हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33QF0ln
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages