ऐक्टर-डायरेक्टर मराठी और बॉलिवुड इंडस्ट्री का काफी पॉप्युलर चेहरा हैं। उनकी बेटी सई मांजरेकर डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म 'दबंग 3' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच फिल्ममेकर अपनी दूसरी बेटी गौरी इंगावले को आने वाली मराठी फिल्म Panghrun से लॉन्च करने जा रहे हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स से खास बातचीत में महेश ने कहा, 'गौरी लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने जा रही है। यह गर्व की बात होती है जब आपका बच्चा वह काम करे जो वह करना चाहता है। सई दबंग 3 से तो मेरी दूसरी बेटी भी लीड के रूप में डेब्यू कर रही है।' गौरी की आखिरी फिल्म पर बात करते हुए महेश ने कहा, 'उसने मराठी सिनेमा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था और Panghrun में वह लीड रोल निभा रही है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो एक विधवा की कहानी को दर्शाती है।' बात करें महेश की तो वह 2008 में आई फिल्म दे धक्का के सीक्वल 'दे धक्का 2' पर काम कर रहे हैं। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और फैंस को सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर और सुदेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KLqX7Q
via IFTTT

No comments:
Post a Comment