प्रभास ने शेयर किया 'साहो द गेम' का ट्रेलर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 August 2019

प्रभास ने शेयर किया 'साहो द गेम' का ट्रेलर

बीते दिनों मल्‍टीस्‍टारर और मच अवेटेड फिल्‍म '' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ऐक्‍शन पैक्‍ड ट्रेलर में ऐक्‍टर जबरदस्‍त स्‍टंट करते नजर आ रहे थे और फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। अब प्रभास ने मंगलवार को अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर 'साहो द गेम' का ट्रेलर रिलीज किया। पोस्‍ट शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'डार्लिंग्‍स, साहो गेम का ट्रेलर पेश कर रहा हूं। क्‍या आप जेट पैक्‍स पहनने और साहो द गेम की दुनिया में एंट्री के लिए तैयार हैं?' बता दें, बीते दिनों जो फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, वह ऐक्शन, स्टंट और सस्पेंस से भरपूर था। इसके साथ ही इसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांस भी देखने को मिला था। ट्रेलर में उड़ती कारें, तेज रफ्तार से भागती बाइक, बमबारी, कार चेजिंग और ऐक्शन के तमाम सीन ऐसे हैं जो बॉलिवुड में पहले कम ही देखने को मिले हैं। बात करें फिल्‍म की तो इसे बनने में करीब दो साल का वक्‍त लगा है। इसे टॉलिवुड की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्‍म कहा जा रहा है। इसमें कई महंगे हाई-ऑक्‍टेन ऐक्‍शन सीक्‍वंसेस फिल्‍माए गए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Z6Bjok
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages