भाई-बहन का प्यारा भरा त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे ने अलग अंदाज में ही मनाया। तैमूर अली खान आज एक पॉप्युलर स्टार किड बन चुका है। पॉप्युलैरिटी के मामले में तो तैमूर बड़े-बड़े स्टार किड्स को भी मात दे रहा है। सोहा अली खान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी अपने भाई तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही है। दोनों मस्ती कर रहे हैं। दोनों स्टार किड्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस समय दोनों परिवार लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। आए दिन वे लोग इस वकेशन से फोटोज और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KyVqY8
via IFTTT

No comments:
Post a Comment