सारा और अमृता सिंह ने मंदिर में किया दर्शन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 13 August 2019

सारा और अमृता सिंह ने मंदिर में किया दर्शन

ऐक्‍ट्रेस ने हाल ही में अपना 24वां बर्थडे फिल्‍म 'कुली नंबर 1' के सेट पर सेलिब्रेट किया। सारा ने मां के साथ एक तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। बता दें, इन दिनों बैंकॉक में 'कुली नंबर 1' की शूटिंग चल रही है और अमृता भी अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्‍सा बनने फिल्‍म के सेट पर पहुंचीं। जो तस्‍वीर सारा ने शेयर की, वह बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर के पास क्‍लिक की गई थी जहां दोनों भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फोटो में मां-बेटी पर्फेक्‍ट पोज देते दिख रहे हैं। जहां सारा वाइट सूट में खूबसूरत प्‍यार दिख रही हैं, वहीं अमृता ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। देखें तस्‍वीर: वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा 'कुली नंबर 1' के अलावा इम्‍तियाज अली की फिल्‍म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्‍म 'लव आज कल' का रीमेक है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KvRvLx
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages