3डी रंगोली बनाकर सुशांत को दी श्रद्धांजलि - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday 21 June 2020

3डी रंगोली बनाकर सुशांत को दी श्रद्धांजलि

बॉलिवुड ऐक्टर ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुइसाइड कर लिया था। उनके इस कदम से फैंस को गहरा सदमा लगा है और वह अपने पसंदीदा कलाकार को बहुत मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब उनके एक फैन ने अलग अंदाज में उन्हें श्रद्धांजिल दी है। इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो शिखा शर्मा नाम की एक फैन ने सुशांत सिंह राजपूत की 3डी रंगोली बना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उसने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उसने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए हमारी श्रद्धांजलि, आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे सर।' यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत ने टीवी और फिल्मों में कमाया नाम बॉलिवुड में फिल्म 'काय पो छे' से डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म 'छिछोरे' में नजर आए थे। टीवी के छोटे पर्दे से नाम कमाकर निकले ऐक्टर ने फिल्मी दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। सुशांत की मौत के मामले में पुलिस कर रही जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उनको प्रफेशनली बहुत परेशान किया गया था जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। अब उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dsCyFz
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages