वीडियो: फैन से इंस्टा पर चैट करते दिखे सुशांत - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday 19 July 2020

वीडियो: फैन से इंस्टा पर चैट करते दिखे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। उनकी यादें उनके वीडियोज और फोटोज के रूप में बार-बार हमारे सामने आ रही हैं। उनके फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे कि अब वह सितारों की दुनिया में हैं। उनकी कई पुरानी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब सुशांत की बहन ने एक सुशांत की याद में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आपको झलक मिलेगी की सुशांत कैसी लाइफ जीते थे। वह फैन्स को खुद जवाब देते थे, क्लिप में यह कई जगह दिखाई देगा।

सुशांत सिंह राजपूत की यूएस बेस्ड बहन श्वेता सिंह भारत में ही हैं। वह सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। वह सुशांत के फैन्स और शुभचिंतकों का शुक्रिया भी अदा कर चुकी हैं।

श्वेता ने पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। उसमें सुशांत से जुड़ी कई यादें थीं। इन वीडियोज को देखकर फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। साथ ही सुशांत की फैमिली के लिए हिम्मत की दुआ भी।

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ये मानने को तैयार नहीं कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग चल रही है। एक महीना गुजरने जाने पर भी मुंबई पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं निकल पाई है। इस सिलसिले में निर्भया की वकील सीमा समृद्धि भी पीएम मोदी को ट्वीट कर चुकी हैं कि जनता को सच जानने का हक है, सीबीआई जांच होनी चाहिए।

NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।



from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OQMizz
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages